UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
11-Nov-2025 10:46 AM
By Ranjan Kumar
Bihar Election 2025: बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां वोटिंग से पहले सोमवार की देर रात पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। पुलिस की टीम ने उस होटल के कमरे में देर रात छापेमारी की है, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह रह रही थीं।
दरअसल, काराकाट की निर्दलीय प्रत्याशी तथा पावर स्टार के नाम से मशहूर भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जिस होटल में ठहरी हुई है, उस होटल में बीते देर रात पुलिस ने छापेमारी की है। देर रात जब छापामारी की गई तो उसे समय हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार भी इस दौरान मौजूद थे। इस दौरान ज्योति सिंह तथा अधिकारी के बीच एक बहस भी हुई है। ज्योति सिंह कह रही है कि छापामारी के दौरान कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी और पुरुष पुलिस ही उन लोगों के कमरे की तलाशी लेने लगे। जिससे रात में काफी परेशानी हुई।
बता दे की बिक्रमगंज के एक निजी होटल में ज्योति सिंह ठहरी हुई हैं और विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। इस संबंध में रोहतास के एसपी का कहना है कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद यह एक रूटीन छापेमारी थी।