Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
17-Feb-2025 04:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में भाजपा-जेडीयू का गठबंधन है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं. विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू के एक नेता भाजपा की सीटिंग सीट पर टांग अडा रहे हैं. यूं कहें कि गठबंधन धर्म का खुल्लम खुल्ला माखौल उड़ा रहे. हद तो तब हो गई जब उक्त नेता पर नीतीश कुमार की फटकार का भी असर नहीं हो रहा. जेडीयू के एक नेता ने भाजपा की सीटिंग सीट पर दावेदारी ठोक कर न सिर्फ गठबंधन धर्म को ठेंगा दिखाया है, बल्कि यह भी बता दिया है कि अब दल के लोग नीतीश कुमार के नियंत्रण से बाहर हो गए हैं. बता दें, ये ऐसे नेता हैं जो बोर्ड-निगम में पद पाने को रात-दिन एक किया, लगे हाथ बड़हरा विधानसभा सीट पर दावेदारी ठोक दी है.
फटकार का भी असर नहीं
नीतीश कुमार की पार्टी के एक नेता बेचैन हैं. बेचैनी ऐसी है कि उन्होंने सहयोगी दल भाजपा की सीटिंग सीट पर दावेदारी ठोक दी है. कुछ समय पहले दावेदारी की खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंची थी. बताया जाता है कि तब उन्होंने फटकार लगाई थी. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव लड़ने को बेचैन नेता को नसीहत दी थी,कहा था कि वो सीट सहयोगी दल भाजपा के खाते में है. वहां से भाजपा के विधायक हैं. इसके बाद भी जेडीयू नेता की बेचैनी कम होने का नाम नहीं ले रही. जेडीयू नेता इस कदर बेचैन हैं कि भाजपा के विधायक को आईना दिखा रहे. कह रहे कि उन्होंने कुछ भी विकास नहीं किया है. विकास तो हमारे नेता नीतीश कुमार ने किया है. सीधे अर्थ में ऐसे कहें कि जेडीयू नेता सहयोगी दल भाजपा के विधायक के क्षेत्र में जाकर माखौल उड़ा रहे.
खुद को नीतीश कुमार का बताते हैं हनुमान
अपने आप को नीतीश कुमार का हनुमान बताने वाले उक्त नेता गठबंधन धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने भाजपा की सीटिंग सीट बड़हरा विधानसभा क्षेत्र पर अपनी दावेदारी ठोकी है. इस विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा विधायक की पोल खोल रहे हैं. कह रहे कि बड़हरा वाले माननीय ने कुछ नहीं किया. वे लगातार गरीबों के हित में काम कर रहे हैं. नेताजी कंबल बांट रहे हैं, साड़ी भी बांट रहे. वैसे कंबल-साड़ी की कहानी कुछ और ही है. इस बारे में आगे बतायेंगे. जेडीयू नेता यह कहने से नहीं चूक रहे कि जनता की सेवा कौन कर रहा है, यह जनता देख रही है. लोग हमें काम से जानते हैं. जेडीयू नेता भाजपा विधायक पर तंज कस रहे. कह रहे कि विधायक सड़क नहीं बांटते हैं, बल्कि नीतीश कुमार बांटते हैं.
अखबारों में फोटो छपवाकर राजनीति चमाकाते हैं नेताजी
जेडीयू के इस नेता की बेचैनी को पूरी पार्टी जानती है. दल के अंदर चर्चा होती है, नेताजी आगे-पीछे कर पद पाना चाहते हैं. सिर्फ अखबारों में फोटो छपवाकर अपनी राजनीति चमकाते हैं. पार्टी के अंदर इस नेता का नामकरण भी हो गया है.. फोटो ### . बता दें, भोजपुर जिले का बड़हरा विधानसभा क्षेत्र भाजपा के खाते में है. 2020 के विधानसभा चुनाव में बड़हरा में कुल 46.15 प्रतिशत वोट पड़े थे. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के सरोज यादव को 4973 वोटों के मार्जिन से हराया था.