Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
13-Mar-2025 11:38 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव से पहले जनता को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी ने प्लान सेट कर लिया है। बिहार चुनाव के मद्देनजर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने देशभर में बिहारी संस्कृति, परंपरा और भावना को प्रदर्शित करने वाले कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।
सूत्रों के मुताबिक बिहार दिवस के जश्न के तहत बीजेपी-नेतृत्व वाली एनडीए बिहार की संस्कृति को पूरे भारत में प्रदर्शित करेगी। सूत्रों के मुताबिक 22 मार्च से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा, अमित शाह और नीतीश कुमार शामिल होंगे। बिहार दिवस के जश्न के साथ हफ्तेभर चलने वाला कार्यक्रम शुरू होगा। 22 मार्च को बिहार दिवस होता है। जिसके लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने सांसदों और मंत्रियों को बिहार और उसकी संस्कृति के सप्ताह भर के जश्न के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक भेजेगी।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के कई शीर्ष नेता इस अवधि के दौरान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। बीजेपी नेताओं के अलावा, सभी गठबंधन सहयोगियों के टॉप नेता भी इसमें भाग लेंगे। सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार और चिराग पासवान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक इस कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कैसे ‘डबल इंजन सरकार’ ने बिहार के विकास के लिए निरंतर और अथक प्रयास किया है।