ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Amit Shah In Patna: अमित शाह ने बिहार जीत का दिया मंत्र, दो राज्यों में मिली सफलता का विशेष तौर पर किया जिक्र, सहयोगी दलों को लेकर क्या कहा...

Amit Shah In Patna: पटना में आयोजित पार्टी के विधायकों-सांसदों की बैठक में अमित शाह ने बूथ जीतने का मंत्र दिया. भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने दो वैसे राज्यों का जिक्र किया, जहां जीत कठिन दिख रही थी, वहां का विशेष तौर पर जिक्र किया.

29-Mar-2025 10:36 PM

By Viveka Nand

Bihar News:  गृह मंत्री अमित शाह ने आज 29 मार्च से बिहार विधानसभा चुनाव का बिगूल फूंक दिया. बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायकों-सांसदों की बैठक में अमित शाह ने बूथ जीतने का मंत्र दिया. भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने दो कठिन राज्यों में भाजपा की मिली जीत का खास तौर पर वर्णन किया. उन्होंने कहा कि आज की यह बैठक पूर्णतः चुनाव को लेकर है.

 विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से ही सभी लोग चुनावी तैयारी में जुट जाएं. बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्र, जहां से किसी भी सहयोगी दल का उम्मीदवार हो, उसे भाजपा का उम्मीदवार मानते हुए, जीत सुनिश्चित करनी है. इस पर काम करना है. उन्होंने कहा कि हमलोग बिहार  जीतेंगे, इसमें कहीं कोई शंका नहीं है. अमित शाह ने कहा कि बिहार में काफी काम हुए हैं. केंद्र सरकार भी बिहार के लिए काफी काम कर रही है. इसे घर-घर तक पहुंचाना है.

 गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश चुनाव का विशेष तौर पर उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि दोनों जगह भाजपा के लिए जीत कठिन थी. लेकिन हमलोगों ने यह कर के दिखा दिया. यह सबकुछ हो सका, बूथ मैनेजमेंट की वजह से. मप्र में 13 फीसदी वैसी बूथ जीते, जहां पार्टी कभी नहीं जीती थी.. महाराष्ट्र में भी बूथ जीतने पर फोकस रहा. महाराष्ट्र में हमलोग दो नई सहयोगी पार्टी जिसकी आयु काफी कम दिनों की है, उसके साथ मिलकर चुनाव लड़े और जीते. बिहार में तो हमलोगों का सहयोगी दल के साथ लंबे समय से गठबंधन है. वर्ष 2005 से साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. ऐसे में बिहार विधानसभा का चुनाव जीतने में कोई शंका नहीं है. उन्होंने हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव का विशेष तौर पर उल्लेख किया

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार, पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों में चुनाव होने हैं. ये चुनाव देश के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में भाजपा के सभी कार्यकर्ता जीन-जान से जुट जाएं. अमित शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है. पार्टी के किस नेता को क्या जिम्मेदारी देनी है, इसपर हमलोग चर्चा कर लेंगे, जल्द ही उन लोगों को जिम्मेदारी दे दी जायेगी. 


.