ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Amit Shah In Bihar: गोपालगंज में गरजे अमित शाह, लालूजी को लाज भी नहीं है....गौमाता का चारा भी खा गए

Amit Shah In Bihar: अमित शाह ने बिहार विधानसभा के चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है. पटना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अमित शाह ने गोपालगंज में जनसभा को संबोधित किया.

30-Mar-2025 01:36 PM

By Viveka Nand

Amit Shah In Bihar: पटना में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शिरकत करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह गोपालगंज पहुंचे. गृह मंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि लालू जी को लाज भी नहीं है. गोमाता का चारा तक खा गए. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को तय करना है, उन्हें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या मोदी-नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है .

2025 में मोदीजी के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी 

गृह मंत्री अमित शाह ने गोपालगंज में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा,  2025 में फिर से मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. गोपालगंज की भूमि ने हमेशा देश को नया रास्ता दिखाने का काम किया है.  2025 में बिहार में चुनाव होने वाले हैं. बिहार को तय करना है, हमें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर . जब से एनडीए की सरकार बिहार में हुई, विकास की शुरूआत हुई. जब भी मोदी जी, भाजपा के लिए वोट मांगने आए, बिहार की जनता ने मोदी जी की झोली कमल के फूल से भरने का काम किया है. मोदी जी ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. दस सालों में कई सारे विकास के काम, जिसे कांग्रेस पार्टी 65 सालों में नहीं कर पाई, वो कर के दिखा दिया है.

फिर से एनडीए की सरकार बनाइए और बाढ़ से मुक्ति पाइए...

अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा, गोपालगंज की भूमि पर कह कर जाता हूं, एक और पांच साल एनडीए की सरकार बनाइए, बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे. बाढ़ भूतकाल बन जायेगा.  लालू एंड कंपनी ने रामलला का मंदिर बनाने में रोकने का काम किया. बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर पूरा दुनिया को आकर्षित करेगा. बिहार के अंदर रामायण सर्किट बनेगा. जहां-जहां भाजपा की सरकार है, बिहार के भाईयों के लिए छठ पूजा वहां की सरकार आयोजित कराती है. अभी-अभी गुजरात में शाश्वत मिथिला का उत्सव कराया.

लाज-शरम भी नहीं..चारा तक खा गए

लालू यादव से पूछता हूं, पंंद्रह सालों तक इनकी सरकार रही. केंद्र में मंत्री रहे, बिहार के लिए क्या किया ? राजद वाले रंगदारी, अपहरण, फिरौती के माध्यम से बिहार को तबाह कर रखे थे. इनको शरम भी नहीं. अलकतरा घोटाला किया,  लालू जी ने गौमाता का चारा खा गया.इनको लाज-शरम भी नहीं है. 

पूछा- क्या बिहार फिर से चारा घोटाला करने वालों के साथ जा सकता है?

अमित शाह ने उपस्थित जनसमूह से पूछा, बिहार फिर अपहरण , भय के खाते में जा सकता है क्या... चारा घोटाले वालों के साथ जा सकता है ?  नौकरी के बदले जमीन लेने वाले के षडयंत्र में जा सकता है क्या..? उन्होंने कहा कि लालू ने सिर्फ एक काम किया है. पूरे परिवार को सेट कर दिया. अब बेटा मुख्यमंत्री बनना चाहता है. लालू जी ने बिहार के युवाओं को सेट करने का कोई काम नहीं किया. युवाओं को सेट करने का काम किसी ने किया है तो वे हैं पीएम मोदी.