ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Bihar Crime News: युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों...

Bihar Crime News: युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया हमला; इलाके में तनाव

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद तनाव के हालात हैं. भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है. युवक की मौत के बाद लोगों ने हंगामा मचाया है.

06-May-2025 02:59 PM

By Vikramjeet

Bihar Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली के लालगंज से आ रही है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत के बाद परिजनों भारी हंगामा मचाया है। लोगों ने एक समुदाय विशेष के घर के पास शव को रखकर हंगामा किया गया। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है।


इस हंगामे के बाद बवाल खड़ा हो गया। दोनों पक्षों से सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। आक्रोशित लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से जमकर हमला किया। इस दौरान करीब दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। 


आक्रोशितों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। जिसके बाद उग्र हुए लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। किसी तरह से भागकर पुलिस ने अपनी जान बचाई।


बताया जा रहा है कि गोपाल पंडित के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र पंडित को गांव का एक ठेकेदार कोलकाता में काम दिलाने के लिए 24 अप्रैल को अपने साथ लेकर गया था। बीते रविवार को ठेकेदार ने फोन कर जानकारी दी कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजन गाड़ी से कोलकाता पहुंचे। वहां कई बार कॉल लगाने के बाद ठेकेदार से बात हुई। 


वहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने जब जानकारी मांगी कि कौन से बीमारी हुई थी किस डॉक्टर के यहां दिखाया गया है डॉक्टर का पुर्जा दीजिए इस पर ठेकेदार बिना कुछ बताए गायब हो गया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। इसके बाद ठेकेदार के घर के पास रख दिया जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।