खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Aug-2025 09:56 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना तुरकौलिया के निमुईया मोड़ के पास बुधवार सुबह की है। मृतका की पहचान चंदा देवी, पत्नी उमाशंकर प्रसाद के रूप में हुई है। अपराधियों को पहले से जानकारी थी कि महिला घर में अकेली है।
जानकारी के मुताबिक, वे मोटरसाइकिल से पहुंचे और दनादन गोलियां चलाकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद चंदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मोतिहारी में इस तरह से सुबह-सुबह हुई हत्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
हालांकि पुलिस लगातार विधि-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक दावे करती रही है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मामले की पूरी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस घटना से इलाके में भय और आक्रोश व्याप्त है, वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जल्द ही मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट