ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / crime / बिहार: ट्रिपल मर्डर हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, चंद रुपए और...

बिहार: ट्रिपल मर्डर हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, चंद रुपए और मोबाइल के लिए कर देता था शातिर निर्मम हत्या

25-May-2023 05:14 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हापुर पैगम्बर इलाके में 30 अप्रैल से लेकर 8 मई के बीच लगातार विभिन्न जगहों में नाइट गार्ड, रात्रि प्रहरी और मजदूर की निर्मम तरीके से एक के बाद एक तीन हत्या की गई। एक के बाद एक हो रही हत्याओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। 03 लोगों की ताबड़तोड़ हत्या और एक मजदूर की दर्दनाक रूप से घायल कर दिया था। जिसका अब तक निजी अस्पताल में इलाज जारी है, हत्या के मोटिव लगभग एक ही जैसे थे और घटना के बाद मोबाइल और जो पैसे रहते थे, वो गायब होते थे।  


जिसके बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार के द्वारा सिटी एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम में नगर डीएसपी राघव दयाल अहियापुर के थानेदार अरुण कुमार, डीआईयू के प्रभारी मो. सुजाउद्दीन के साथ-साथ एसआईटी और थाना के कुछ पुलिस पदाधिकारी और जवान को शामिल किया गया। जिसके बाद सादे लिबास में पुलिस की टीम अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके में नजर रखनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि एक महिला द्वारा कई मोबाइल फोन बेचा जा रहा है। कई लोगों ने खरीदा है जिसके बाद 1 लोग को जो मोबाइल खरीदा था उसे पुलिस ने दबोचा और पूछताछ के क्रम में यह पाया कि उक्त मोबाइल फोन जिस मजदूर का हुआ था उसका था। जिसके बाद परत दर परत पूरा खुलासा कर दिया चार घटना घटी थी जिसमें तीन की हत्या कर दी गई थी और 1 मजदूर घायल हुआ था। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


इस पूरे कांड में एक अपराधी शिव चंद्र पासवान उर्फ भोलवा द्वारा कार्य की गई थी जिसका मोबाइल खरीदारों ने साफ-साफ बता दिया जिसके बाद गिरफ्तार अपराध कर्मी से पूछताछ में सारी बातों का खुलासा हो गया पुलिस को बताए गए कारण जानकर सभी स्तब्ध हो जाएंगे महज कुछ पैसे और मोबाइल के लिए यह काम उस क्षेत्र में करता था उसी क्षेत्र का रहने वाला भी था शाम होते ही करता था और रात होने पर इस वारदात को अंजाम देता घटना में प्रयुक्त होने वाले लोहे का रॉड, लकड़ी का हथोड़ा सहित कई चीजें बरामद हुई है। जिससे निर्मम हत्या की गई थी। साथ ही साथ मोबाइल खरीदार चारों लोगों को भी डिटेल किया गया है जिसका कल कोर्ट में बयान कराया जाएगा इससे पुलिस को अपराधी को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि पूरे घटनाक्रम का सफलतापूर्वक उद्भेदन करने के लिए पुलिस टीम के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।  पुलिस की टीम काफी सराहनीय काम कर दिखाया है।