ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: चाकू घोदकर अपने ही पोते ने दादा की कर दी...

Bihar Crime News: चाकू घोदकर अपने ही पोते ने दादा की कर दी हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दादा को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

24-Aug-2025 11:43 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दादा को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पथराही गांव में शुक्रवार की रात पोते ने पारिवारिक विवाद में दादा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक का पहचान वर्षीय नवल किशोर ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। 

            

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। साथ ही घटनास्थल से फरार हो रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपित नविन ठाकुर का पुत्र पुरुषोत्तम कुमार ठाकुर है।  जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर नवल किशोर ठाकुर टहलने के लिए गांव में ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर गए थे। टहलने के क्रम में ही रास्ते में उनका पोता पुरुषोत्तम कुमार ठाकुर मिला। 


वहीं, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान पुरुषोत्तम ने पास में रखे चाकू से अपने दादा के सीने, पेट व पीठ में कई वार किये। लगातार हुए चाकू के वार से वह नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। अचेत होने पर पुरुषोत्तम भाग निकला। हल्ला सुनकर लोग वहां जुट गए। कुछ लोगों ने भाग रहे पोते पुरुषोत्तम को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी क्लीनिक में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे पुरुषोत्तम को रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पुत्र नवीन कुमार ठाकुर ने थाने में एफआईआर कराई है। आरोपी पुरुषोत्तम नवीन का इकलौता पुत्र है। एफआईआर में घटना का कोई कारण नहीं बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में घटना का कारण पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। पुलिस परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की है। छानबीन की जा रही है