वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
13-Nov-2020 08:37 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : शराबी पति से परेशान पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. मामला पटना के मसौढ़ी के नुरूदीपुर गांव का है. पटना पुलिस ने जांच के दौरान मामले का खुलासा किया है कि 26 वर्षीय बुद्धदेव कुमार की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी.
बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर की सुबह बुद्धदेव की लाश उसके ही गोशाला में मिली थी. जिसके बाद पत्नी ने अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कराया था. लेकिन जांच के दौरान उसकी संदिग्ध स्थिती और घटना वाले दिन घर में चार मोबाइल एक्टिव देखते हुए जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. जिसके बाद मृतक की पत्नी और उसके मनेर के बलुआ का रहने वाला उसका बहनोई को गिरफ्तार किया गया है.
मृतक कि पत्नी ने बताया कि उसका अवैध संबंध अपने जीजा के साथ था और उसका पति शराबी था. वह हर दिन शराब पीकर घर आता था और पत्नी ममता के साथ मारपीट करता था. शराब पीने की लत के कारण उसने काफी जमीन बेच दी थी और अब वह बिहटा-समेरा रोड स्थित चार कट्ठा जमीन भी बेचने का प्रयास कर रहा था. इससे तंग आकर उसने अपने पति की हत्या की प्लानिंग की और फिर अपने आशिका और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया. 30 अक्टूबर को मंटू ममता के घर पर ही था. उसने अपने गांव के ही नंदू राय व जितेंद्र कुमार को भी घटना के दिन ममता के घर पर बुला लिया. 30 नवंबर की शाम जैसे ही बुद्धदेव दारू पीकर घर लौटा उन्होंने उसे दबोच लिया और घर के आंगन में लाकर उसका हाथ-पैर बांध गले में मवेशी का पगहा डाल उसकी हत्या कर दी.