ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / crime / शराब तस्कर का पीछा कर रहे टाइगर मोबाइल के जवान घायल, दो कार्टन...

शराब तस्कर का पीछा कर रहे टाइगर मोबाइल के जवान घायल, दो कार्टन शराब जब्त

30-May-2022 02:51 PM

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां बीते दिन यानि रविवार की रात शराब की तस्करी कर रहे बाइक सवार दो तस्कर को खदेड़ रहे टाइगर मोबाइल के जवान की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिस हादसे में एक जवान गम्भीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। यह घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो तस्कर बाइक पर 2 कार्टन अवैध शराब की खेप की डिलीवरी करने के लिए जा रहे है।


दरअसल, सूचना के आधार पर दो बाइक से तीन टाइगर मोबाइल के जवान नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी स्थान के पास शराब तस्कर की पीछा कर रहे थे। कर्पूरी स्थान चौक से भागते-भगाते मुंगेरीगंज मोहल्ले में स्थित V2 मोल के पास तस्कर शराब की कार्टन फेंक कर फरार हो गए। वहीं काफी तेज रफ्तार से शराब तस्कर के बाइक का पीछा कर रहा तीन टाइगर मोबाइल के जवान की दो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


इस दुर्घटना में टाइगर मोबाइल के 3 जवान रवि कुमार, अभिषेक कुमार और अमन कुमार घायल हो गए। जबकि एक जवान अभिषेक कुमार को ज्यादा चोट आई है। जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने दो कार्टन शराब को जब्त कर नगर थाना ले आई है।