ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / crime / दारू के साथ सजी थी महफिल, जाम छलका रहे थे नेता समेत कई...

दारू के साथ सजी थी महफिल, जाम छलका रहे थे नेता समेत कई रसूखदार, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

15-Feb-2020 07:36 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन इस कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आए दिन शराब के धंधे का खुलासा होता है या फिर जाम छलकाते हुए दारूबाज पकड़े जाते हैं. ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया है. जहां दारू की पार्टी करते हुए कांग्रेस नेता समेत 7 रसूखदारों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.


मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की है. जहां शराब की पार्टी कर रहे 7 रसूखदारों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है. शहर के बड़े बिजनेसमैन, आरजेडी नेता समेत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड टीचर जाम छलकाता हुआ पकड़ा गया है. शराब पार्टी राजेंद्र नगर भवन के बगल में एक बहुमंजिले मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में बने कार्यालय में चल रही थी.


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड मारा. जहां जाम छलकाते 7 रसूखदारों को रंगे हाथों धर दबोचा. अरेस्ट किये गये लोगों में गोपाल साह उच्च विद्यालय के टीचर रह चुके विजय कुमार, शहर के फेमस मिठाई व्यवसायी और कांग्रेस नेता रामेश्वर साह समेत 7 लोग शामिल हैं. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान 4 लोगों में अल्कोहल की पुष्टि हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.