पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
18-Feb-2021 01:00 PM
By Tahsin Ali
PURNEA:- शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आये एक शख्स की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खजांची थाना क्षेत्र के चित्रवाणी रोड की है। जहां सहरसा के रहने वाले राजकुमार सिंह शादी में शामिल होने के लिए पूर्णिया स्थित अपने ससुराल आये थे तभी बारात लगने के दौरान हुई झड़प और मारपीट के बाद अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मारपीट और फायरिंग की इस घटना में दो लोग घायल हो गए। घायल की पहचान संतोष ठाकुर और अविनाश सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए घायल अविनाश सिंह ने बताया कि मृतक जमीन कारोबारी राजकुमार सिंह जमीन की रजिस्ट्री के लिए सहरसा से पूर्णिया पहुंचे थे। इसी दौरान वे ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए। शादी समारोह स्थल के बाहर उनकी कुछ लोगों से मारपीट हो गई। जिसके बाद बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया लेकिन बारात लगने के कुछ ही देर बाद जब राजकुमार सिंह अपने घर के लिए निकल रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया।
अपराधियों ने राजकुमार सिंह पर फायरिंग कर दी जिससे गोली राजकुमार सिंह को लग गई। वही इस दौरान दो अन्य लोग संतोष ठाकुर और अविनाश कुमार भी घायल हो गए। अविनाश कुमार के सिर में चोट लगी है। जबकि गोली लगने के बाद राजकुमार सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना का प्रत्यक्षदर्शी अविनाश कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को वे नहीं पहचानते। इस घटना से इलाके के लोग भी काफी दहशत में है और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।