सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
01-May-2025 04:26 PM
By FIRST BIHAR
Sanjeev Hans: आय के अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने संजीव हंस के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है।
दरअसल, पहले से ही ईडी की जांच का सामना कर रहे बिहार के सबसे भ्रष्ट आईएएस अधिकारी संजीव हंस एक नई मुसिबत में फंस गए हैं। ईडी के केस में पहले ही जेल में बंद संजीव हंस के खिलाफ अब SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एक और केस दर्ज किया है। ऐसे में संजीव हंस की मुश्किलें और भी बढ़ने जा रही हैं।
मनी लॉंड्रिंग मामले में ईडी की जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर SVU ने संजीव हंस और उसके करीबी रिशू रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री के ख़िलाफ यह केस दर्ज किया है। जांच में यह बात सामने आई है कि रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता था। रिशु रंजन सिन्हा आईएएस संजीव हंस के लिए विभिन्न कंपनियों के बीच होने वाले लेनदेन में मध्यस्थ की भूमिका निभाता था।
ED की जांच में पाया गया था कि रिशु श्री के करीब एक दर्जन अधिकारियों से नजदीकी संबंध हैं। अधिकतर अधिकारी निर्माण कराने वाले विभाग में पदस्थ हैं। ED ने केस दर्ज करने को लेकर गृह विभाग को पत्र लिखा था। ईडी के इस पत्र में रिशु श्री की भूमिका का खुलासा किया गया था। केस दर्ज करने को लेकर गृह विभाग ने महाधिवक्ता कार्यालय से मंतव्य मांगा था। महाधिवक्ता कार्यालय से मंतव्य मिलने के बाद SVU में संजीव हंस और उसके करीबी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।