ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / मनरेगा के JE का दिनदहाड़े अपहरण, 15 लाख की मांगी फिरौती

मनरेगा के JE का दिनदहाड़े अपहरण, 15 लाख की मांगी फिरौती

25-Nov-2020 01:39 PM

By NIRAJ SINGH

SAHARSA : बेखौफ अपराधियों ने मनरेगा के इंजीनियर को अगवा कर सरकार और पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है. इंजीनियर को अगवा करने के बाद अपराधियों ने उसके पिता को फोन कर  15 लाख की फिरौती मांगी है. 

घटना सौरबाजार थाना इलाके के समद बखरी रोड़ के बीच की है. अपहृत इंजीनियर के पिता ने सौरबाजार थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना स्थल के पास पुलिस ने इंजीनियर की स्कूटी को  लावारिस हालत में बरामद किया है. मामला मंगलवार शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  सौरबाजार में मनरेगा में कार्यरत कनीय अभियंता मुकेश कुमार भारती अपने स्कूटी से सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड स्थित गांव सकरौली लौट रहे थे. तभी 5 बजे के करीब समदा बखरी रोड से बदमाशों ने चार पहिया वाहन से अपहरण कर लिया और देर शाम पिता के फोन पर कॉल कर 15 लाख की फिरौती की मांग की. 

इसके साथ ही अपहरणकर्ता ने धमकी दी कि यदि इस मामले को लेकर पुलिस में गए तो इंजीनियर की हत्या कर दी जाएगी.  अपहरण की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम यह घटना हुई है. पुलिस तफ्तीश कर रही है. मामला ठेकेदारी से भी जुड़ा हो सकता है.