ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / crime / बिहार : पत्नी ने दांत काटकर पति की ले ली जान, दरवाजा खोलने...

बिहार : पत्नी ने दांत काटकर पति की ले ली जान, दरवाजा खोलने पर भड़कना पड़ा भारी

23-Apr-2022 09:02 PM

SASARAM : रोहतास जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है हैरत की बात यह है कि पति ने अपने पति की हत्या दांत से काटकर कर दी एक मामूली सी बात पर पति का भड़कना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। 


बताया जा रहा है कि पति जब बाहर से घर लौटा तो उसने दरवाजे पर नॉक करना शुरू किया। काफी देर दरवाजा बजाने के बावजूद जब पत्नी में नहीं सुनी तो उसने किसी तरह शोर शराबा कर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद भड़के हुए पति में पत्नी को जमकर फटकार लगा दी। पति की यह फटकार पत्नी को नागवार गुजरी और उसने अपने पति के ऊपर हमला कर दिया। नाराज पत्नी ने पति के गले पर दांत गड़ा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 


यह घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना इलाके के बरना गांव की है। मृतक का नाम महर्षि सिंह है और 32 साल के महर्षि के ऊपर उसकी पत्नी में हमला किया था। 2 साल पहले ही महर्षि की शादी लवली कुमारी से हुई थी। इन दोनों को 10 माह की एक बच्ची भी है। अपने बेटे महर्षि की मौत के बाद मां और परिवार के दूसरे लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आरोपी पत्नी अपने मायके के लोगों को बुलाकर उनके साथ निकल गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।