बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
21-Apr-2025 11:52 AM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: रोहतास के दिनारा में बदमाशों ने शादी समारोह में गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक एक दुकान के बाहर बैठा था तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दिनारा थाना क्षेत्र में चार घंटे के भीतर दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में की है।
मृतक की पहचान 23 वर्षीय पंकज पांडेय के रूप में हुई है। इस मामले में गांव के ही टूना पांडेय तथा रिंटू पांडेय के खिलाफ दिनारा थाना में केस दर्ज कराया गया है। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि पिछले दिनों जब वह पेट्रोल पंप पर नोजल मैन के रूप में पेट्रोल दे रहा था। इस दौरान गांव के ही इन लोगों के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद उन लोगों ने मृतक के बड़े भाई मिलन पांडे की 9 अप्रैल को मारपीट का हाथ तोड़ दिया था।
उसके बाद से ही तनाव बढ़ गया था। बीते रात जब पंकज गांव के एक शादी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान एक बंद दुकान के बाहर लगी चौकी पर बैठा हुआ था। तभी उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर लाया है।
सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचकर शुरू कर दिया। बता दें कि कल ही शाम दिनारा थाना क्षेत्र के गंज भड़सरा गांव में एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। एक के बाद एक दो लोगों की हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया है।