ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / crime / मुंबई पुलिस का अड़ंगा काम ना आया, बिहार पुलिस को सुशांत केस में...

मुंबई पुलिस का अड़ंगा काम ना आया, बिहार पुलिस को सुशांत केस में अहम सबूत मिले.. अब वारंट लेने की तैयारी

04-Aug-2020 07:20 AM

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह की तरफ से पटना में दर्ज एफआइआर के बिंदुओं की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई में है लेकिन मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम के काम में अड़ंगा लगाया है। जांच में सहयोग के लिए गए मुंबई गए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी जी को कोरोना का हवाला देकर बीएमसी में क्वॉरेंटाइन कर दिया लेकिन इसके बावजूद बिहार पुलिस ने सुशांत केस में बड़ी सफलता हासिल कर ली है। सूत्रों की मानें तो बिहार पुलिस की टीम के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं। 


सूत्रों की माने तो पटना पुलिस के हाथ जो सबूत आए हैं उसमें ना केवल रिया चक्रवर्ती बल्कि कई अन्य रसूखदारों के खिलाफ भी अहम जानकारी मिली है। पटना पुलिस अब इस मामले में कोर्ट वारंट लेने की तैयारी में है। पटना पुलिस के एक अधिकारी मुंबई से वापस पटना पहुंचकर कोर्ट में वारंट के लिए जा सकते हैं। पटना पुलिस का यह कदम बता रहा है कि अब सुशांत के केस में वह गिरफ्तारी करने के मूड में है। गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत किन लोगों के खिलाफ पटना पुलिस वारंट लेती है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। जानकारी के मुताबिक के पटना पुलिस के एक अधिकारी वारंट लेकर वापस मुंबई लौटेंगे। 


दरअसल पटना पुलिस के हाथ जो अहम दस्तावेज लगे हैं उनमें पैसों के ट्रांजैक्शन के साथ-साथ व्हाट्सएप का स्क्रीनशॉट और कई अन्य तरह के मैसेजेस शामिल हैं। सूत्रों की माने तो पटना पुलिस ने लिया और स्थान के बीच पैसों के ट्रांजैक्शन से जुड़े बैंक डिटेल की फाइल तैयार की है इसमें सुशांत के 3 बैंक खातों के अलावे यूपीआई पेमेंट का स्टेटमेंट और चार्टर्ड अकाउंट के लेजर बैलेंस की कॉपी को वेरीफाई करा कर सबूत के तौर पर लिया गया है। इतना ही नहीं सुशांत और अंकिता लोखंडे के बीच व्हाट्सएप पर जो बातचीत हुई उसका स्क्रीनशॉट भी पुलिस को मिल गया है। बिहार पुलिस की टीम ने अब तक 6 लोगों के बयान दर्ज किए हैं और एक प्रमुख गवाह से टेलीफोन पर उनका वर्जन दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि बिहार पुलिस के पास इतने दस्तावेज और सबूत इकट्ठा हो चुके हैं कि वह वारंट के लिए कोर्ट में चली जाए। अब देखना होगा इस मामले में आगे कौन सा खेल होता है।