ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना

Bihar Crime News: बिहार में रास्ते के विवाद को लेकर बुजुर्ग की बेहरमी से हत्या, बदमाशों ने कुदाल से काट डाला

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले के सतमी गांव में रास्ते के विवाद में 60 वर्षीय अकलदेव महतो की कुदाल से हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

30-Nov-2025 02:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के सतमी गांव में रास्ता देने से मना करने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग अकलदेव महतो की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई।  


रविवार सुबह लगभग 9 बजे मृतक की बेटी रूबी देवी अपने दरवाजे पर खड़ी थी। तभी हरि मंडल बाइक लेकर वहां पहुंचा और धमकी दी कि रास्ता दो, नहीं तो गाड़ी चढ़ाकर मार देंगे। इसी दौरान घर से बाहर आए अकलदेव महतो से उसका झगड़ा शुरू हो गया।  


कुछ ही देर बाद हरि मंडल का पिता सुदामा मंडल अपने तीन पुत्र पलटू मंडल, मंचन मंडल और लालू मंडल के साथ कुदाली, लाठी और भाला लेकर दरवाजे पर पहुंचा और हमला कर दिया। हमले में सुदामा मंडल और उसके बेटों ने अकलदेव महतो के सिर पर कुदाल से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई।  


परिवार के लोग उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अकलदेव महतो को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर धमदाहा थाना प्रभारी पुष्पा कुमारी, अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सुजय कुमार और प्रदीप कुमार ठाकुर सशस्त्र बलों के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।  


मृतक की बेटी रूबी देवी और उनके समधी ने बताया कि सुदामा मंडल और उसके चारों पुत्र अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनका घर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के कबलसिया गांव में है। अकलदेव महतो के घर के पीछे उनकी खेती की जमीन है, जिस पर जाने के लिए सुदामा मंडल दरवाजे से जबरन रास्ता चाहता था। इसी विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी।  


करीब 12 दिन पहले मृतक के दोनों बेटे काम की तलाश में बाहर गए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर सुदामा मंडल और उसके पुत्रों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सुदामा मंडल और उसके बेटों पर फलका थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं।  


इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और धमदाहा थाना से एक टीम को छापामारी के लिए घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है।