ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / crime / पोखर के पास मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका जता रहे परिजनों...

पोखर के पास मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका जता रहे परिजनों ने NH-106 को किया जाम

29-Jan-2021 02:31 PM

By SANT SAROJ


SUPAUL: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इन घटनाओं को रोक पाने में पुलिस भी विफल साबित हो रही है। ताजा मामला सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर गांव का है। जहां पोखर के किनारे से एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं । वही हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने एनएच-106 को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।   

पोखर के पास मिला अधेड़ का शव 

पोखर के पास शव के मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पिपरा थाने की पुलिस को दी गई। शव की पहचान वीरेंद्र यादव के रूप में हुई जो ठाढ़ी भवानीपुर के वार्ड संख्या 8 के रहने वाले थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-106 को कटिंग चौक के पास जाम कर प्रदर्शन किया। जिससे वीरपुर-सहरसा मार्ग पर आवागमन घंटों बाधित हो गया। हंगामे की सूचना पर सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । वही इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।       

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता वीरेंद्र यादव घर पर अकेले थे जिनसे उनकी बातचीत भी हुई थी। लेकिन आज सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने पोखर के पास शव देखा और इसकी सूचना उन्हें दी। जिसके बाद घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।