ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

Phulwari Sharif ATS raid: फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल के बाद अब 'ग्रीन ब्रीड' व्हाट्सएप ग्रुप का खुलासा, ATS की रेड से मचा हड़कंप

Phulwari Sharif ATS raid: फुलवारी शरीफ एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां यूपी और बिहार ATS की संयुक्त छापेमारी ने एक नए आतंकी नेटवर्क ‘ग्रीन ब्रीड’ का पर्दाफाश किया है। एक नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई|

फुलवारी शरीफ, Phulwari Sharif, टेरर मॉड्यूल, terror module, एटीएस छापेमारी, ATS raid, ग्रीन ब्रीड, Green Breed, व्हाट्सएप ग्रुप, WhatsApp group, देशविरोधी गतिविधियां, anti-national activities, नाबालिग

20-Apr-2025 08:52 AM

By First Bihar

Phulwari Sharif ATS raid: फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल के बाद अब 'ग्रीन ब्रीड' व्हाट्सएप ग्रुप का खुलासा, यूपी ATS की रेड से मचा हड़कंप|


पटना के फुलवारी शरीफ में एक बार फिर देशविरोधी गतिविधियों की आहट मिली है। दो साल पहले PFI से जुड़े टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद अब 'ग्रीन ब्रीड' नामक व्हाट्सएप ग्रुप का मामला सामने आया है। यूपी और बिहार ATS की संयुक्त कार्रवाई में ग्यास नगर इलाके से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है, लेकिन 6 मई को लखनऊ में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

'ग्रीन ब्रीड' ग्रुप और देशविरोधी गतिविधियों का कनेक्शन

ATS को सूचना मिली थी कि ग्यास नगर का एक नाबालिग युवक 'ग्रीन ब्रीड' नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा है, जिसे देशविरोधी गतिविधियों में शामिल माना जा रहा है। इस ग्रुप का खुलासा गाजियाबाद में पकड़े गए दो संदिग्धों सम्मी और खालिद की निशानदेही पर हुआ। जांच में पाया गया कि युवक के मोबाइल में फिलिस्तीन से जुड़े वीडियो, संदिग्ध क्यूआर कोड और ग्रुप से संबंधित डिटेल्स मौजूद थीं। इसी क्यूआर कोड से प्रतिबंधित संगठन को करीब 7500 रुपये भेजे जाने की बात भी सामने आई है।

ATS की छापेमारी और पूछताछ से फैली सनसनी

शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ATS की टीम 8-10 पुलिस वाहनों के साथ ग्यास नगर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली गई और मोहम्मद सेराज के बेटे को हिरासत में लेकर फुलवारी शरीफ थाना ले जाया गया। वहां करीब 6 घंटे तक पूछताछ के बाद उसे बॉन्ड भरवाकर देर रात छोड़ दिया गया।

अलीगढ़ में कर रहा था इंजीनियरिंग की तैयारी

नाबालिग के पिता ने बताया कि उनका बेटा हाल ही में इंटर की परीक्षा देकर इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए अलीगढ़ गया था और रविवार को उसकी प्रवेश परीक्षा भी थी। उन्होंने कहा कि बेटा ज़्यादातर समय पढ़ाई में ही लगा रहता था और मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए करता था।

जांच जारी, ATS ने साधी चुप्पी

हालांकि अब तक युवक के मोबाइल से कोई स्पष्ट भड़काऊ सामग्री नहीं मिली है, फिर भी ATS ने उसका मोबाइल ज़ब्त कर लिया है और उसकी ऑनलाइन गतिविधियों की जांच जारी है। ATS इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोग इस कार्रवाई को लेकर हैरान हैं, जबकि परिवार ने बेटे की बेगुनाही की मांग की है।