ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / crime / पटना में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, दारू पीकर गर्लफ्रेंड से झगड़ा करने पर...

पटना में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, दारू पीकर गर्लफ्रेंड से झगड़ा करने पर प्रेमी धराया, फिर थाने पहुंचकर रोने लगी प्रेमिका

24-Dec-2019 08:33 AM

PATNA: राजधानी पटना की सड़क पर प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शराब पीकर अपनी प्रेमिका से झगड़ा करने वाले लड़के को पुलिस ने धर दबोचा. दरअसल शशांक नाम का लड़का पाटलिपुत्रा गोलंबर इलाके में अपनी प्रेमिका के साथ झगड़ा कर रहा था. 


दारू के नशे में धुत्त शशांक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ झगड़ा कर रहा था और उस पर जोर-जोर से चिल्ला रहा था. काफी देर तक सड़क पर दोनों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. लड़की को चीखते-चिल्लाते देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची.


ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद ये साफ हो गया कि झारखंड का रहने वाले युवक शशांक ने शराब पी रखी थी और दारू के नशे में वो बीच सड़क बवाल कर रहा था. जिसके बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार करके थाने ले आई. वहीं उसकी गर्लफ्रेंड भी पीछे-पीछे थाने पहुंच गई और लड़के को छोड़ने के लिए गुहार लगाने लगी. पुलिस ने जब युवक को नहीं छोड़ा तब लड़की थाने में ही फूट-फूटकर रोने लगी. जिसके बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर उसे घर भेज दिया. लड़की ने बताया कि आरोपी शशांक पटना में रहकर पढ़ाई करता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.