ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Patna Crime News: दोस्तों के साथ रिसेप्शन पार्टी में गए युवक का शव...

Patna Crime News: दोस्तों के साथ रिसेप्शन पार्टी में गए युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.

04-May-2025 11:39 AM

By First Bihar

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दानापुर अनुमंडल के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी रूपसपुर में सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के कमला गोपालपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रज्जवल सिंह के रूप में की गई है।


जानकारी के मुताबिक, प्रज्जवल सिंह अपने दोस्तों के साथ एक रिसेप्शन समारोह में शामिल होने ब्रह्मस्थानी गली गया था। वहीं से लौटने के बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने जब काफी देर तक उससे संपर्क नहीं हो पाया तो चिंता जताई, लेकिन अगले ही दिन उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।


स्थानीय लोगों की सूचना पर रूपसपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पर किसी प्रकार की चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे उसकी मौत के कारणों को लेकर अभी संदेह बना हुआ है। रूपसपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत दुर्घटना, हत्या या अन्य किसी कारण से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। प्रज्जवल सिंह के परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या की गई है। परिवार वालों का कहना है कि प्रज्जवल पूरी तरह स्वस्थ और सामाजिक रूप से सक्रिय था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


वहीं, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। प्रज्जवल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।