गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
11-Jan-2020 08:26 AM
PATNA: पटना गैंगरेप केस के चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. जेल में बंद मुख्य आरोपी विनायक सिंह और संदीप मुखिया को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया है. पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पूछताछ में विनायक सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जबकि संदीप मुखिया ने इनकार कर दिया है.
संदीप मुखिया ने कहा है कि उसने लड़की के साथ रेप नहीं की है. संदीप मुखिया ने घटना का वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है. आरोपी विनायक सिंह ने पूछताछ में बताया है कि रेप करने से पहले उसने नशीली और यौनवर्धक दवाएं ली थी. विनायक ने बताया कि जीवी मॉल से कुछ दूर बोरिंग कैनाल रोड स्थित टीपी मेडिकल हॉल से उसने नशीली दवाएं खरीदी थी.
जिस शॉप से विनायक ने नशीली दवाएं खरीदी थी, पुलिस की टीम ने वहां ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापा मारा. पुलिस ने दुकान की मालकिन करुणा शर्मा के साथ दुकान के 4 अन्य स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं छापेमारी के दौरान दुकान से कोडिन, डायपोजाम, नाइट्रोजापाम समेत अन्य नशीली और यौनवर्धक दवाओं को जब्त कर लिया है. पूछताछ में विनायक ने बताया कि जिस कार से छात्रा को ले जाया गया वो संदीप मुखिया की थी. विनायक ने ये भी बताया कि करीब दो घंटे तक पीड़िता उस फ्लैट पर थी. इसके साथ ही पीड़िता को धमकी देने की बात विनायक सिंह ने कबूली है. आपको बता दें कि गैंगरेप की घटना में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है.