ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / crime / मेरा नाम तनुज यादव है, लालू यादव का पोता हूं: ये बोलकर पटना...

मेरा नाम तनुज यादव है, लालू यादव का पोता हूं: ये बोलकर पटना में उप नगर आयुक्त पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

17-Jan-2024 08:35 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: बिहार के एक उप नगर आय़ुक्त के साथ पटना में जो हुआ वह हैरान करने वाला है. उप नगर आयुक्त को पटना में नशे में धुत्त कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी घेर लिया. वे गाड़ी की चाबी निकाल लेना चाहते थे. नगर आयुक्त उन युवकों से बात के लिए नीचे उतरे फिर उतरे कि उन पर हमला कर दिया गया. हमला करने वालों में से एक बार बार बोल रहा था-मेरा नाम तनुज यादव है, मैं लालू यादव का पोता हूं. जो उखाड़ना है उखाड़ लेना.


नशे में धुत्त बदमाशों ने उप नगर आयुक्त को इस बुरी तरह पीटा कि उनकी हालत बेहद गंभीर हो गयी है. उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है. परिजन उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गये हैं.


मंगलवार की रात हुई घटना

ये वाकया मंगलवार की रात का है. उप नगर आय़ुक्त अऱविंद कुमार सिंह पटना के गोला रोड से बोरिंग रोड स्थित अपने घर जा रहे थे. रात के लगभग साढ़े नौ बजे गोला रोड में ही नशे में धुत्त कुछ युवकों ने उनकी स्कोर्पियो गाड़ी को रोक लिया. अऱविंद कुमार सिंह के भाई विजय सिंह भी उसी गाड़ी में सवार थे. विजय सिंह ने बताया कि गाड़ी रोकने वाले युवक नशे में धुत्त थे. अरविंद कुमार सिंह उनसे बात करने के लिए नीचे उतरे और फिर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया.


लालू यादव का पोता हूं

विजय सिंह ने बताया कि हमला करने वालों में से एक अपना नाम तनुज यादव बता रहा था. वह बार बार कह रहा था-मेरा नाम तनुज यादव है, मैं नागेंद्र यादव का बेटा हूं, लालू यादव मेरे बाबा हैं. जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना. तनुज यादव ने रॉड से उप नगर आयुक्त अरविंद कुमार पर हमला कर दिया. वह उनकी गाड़ी की चाबी छीनना चाह रहा था. तनुज यादव औऱ उसके साथियों ने पैसे लूटने की भी कोशिश की. इसी क्रम में उप नगर आयुक्त अरविंद कुमार सिंह की बर्बर तरीके से पिटाई की गयी.


अरविंद कुमार सिंह को सड़क पर खून से लथपथ छोड़ कर तनुज यादव औऱ उसके साथी निकल गये. बाद में उन्हें इलाज के लिए पटना के राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया. वहां उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण दिल्ली रेफर कर दिया गया. परिजन उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गये हैं. परिजनों ने बताया है कि उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है. अब तक कोई एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है.