कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
25-May-2020 11:30 AM
By Chandan
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती की जान ले ली । घर में घुसकर सिरफिरे युवक ने लड़की पर किरासन तेल छिड़क कर उसे जला दिया । गंभीर रुप से घायल युवती की मौत इलाज के दौरान हो गयी। इस वारदात के बाद इलाके में दो पक्षों के बीच तनाव है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जिले के हथिदह थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर गांव से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्यार में असफल होने के बाद युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना आज अहले सुबह की है जब सनकी आशिक युवती के घर में घुस आया। लगभग सुबह तीन बजे के आसपास उसके घऱ में घुसा और लड़की पर किरासन तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया है और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। आनन-फानन में घर वालों ने युवती को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस को जब पूरे मामले की सूचना मिली तो हॉस्पिटल पहुंच कर युवती के शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा जा रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। वारदात के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का ननिहाल महेन्द्रपुर में है और उसने पड़ोस की लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।