कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
01-Oct-2022 09:16 AM
PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। बिहटा इलाके में बालू खनन को लेकर हुए गैंगवार में माफिया श्रीराय के घर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान श्रीराय के परिजन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ गई। गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर सभी लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही बिहटा के अमनाबाद में बालू पर हुए गैंगवार के मुख्य आरोपी श्रीराय के घर से देसी कट्टा, गोलियां और कुछ रुपये बरामद किए गए हैं।
घटना शुक्रवार रात की है, जब एसपी पश्चिम राजेश कुमार, एएसपी अभिनव धीमान दल-बल के साथ आरोपित श्रीराय के घर छापेमारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां बालू माफिया ने उनपर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान श्रीराय का बेटा प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, चचेरा भाई गोपाल राय, राम दयाल राय और उसके सहयोगी फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि श्रीराय के घर से एक देसी कट्टा, पांच गोलियां और कुछ रुपये मिले हैं।
जिस समय ये लोग भागने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस ने श्रीराय की पत्नी लक्ष्मीणीया देवी और बहू विनीता देवी और मुन्नी कुमारी को पकड़ लिया। दोनों पर हथियारों को छिपाकर रखने और आरोपियों को भगाने का आरोप है। बिहटा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अमनाबाद में दो पुलिस अधिकारी और 30 पुलिस बल को लगातार कैंप कराया जा रहा है।