देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
03-Jan-2023 08:56 AM
PATNA : पटना में एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को बर्थडे पार्टी में बुलाकर उसके पड़ोसी युवक और दोस्तों ने अश्लील वीडियो तैयार की और फिर पैसे की डिमांड करने लगे पैसा नहीं देने पर नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल कर दिया। पूरा मामला गौरीचक थाने के लखना गांव का है। यहां कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
दरअसल 14 साल की पीड़िता अपने पड़ोसी के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। वहीं पर पड़ोसी के दोस्त ने रूम में बंद करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रहा था। पीड़िता ने पैसा देने से इनकार किया तो वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने हिम्मत करके परिवार वालों को सारी बातें बता दी। इसके बाद महिला थाने में केस दर्ज कराया। पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि तीन माह पहले उसके पड़ोसी ने बर्थडे पार्टी में बुलाया था।
जब वो पार्टी से लौटने लगी तो आरोपी राजेश कुमार और उसके दोस्त सोनू कुमार ने घर में बंद कर दिया और उसका जबर्दस्ती अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने कहा कि किसी को बोलेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे और माता-पिता को जान से मार देंगे। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। 28 दिसंबर को लड़के ने पैसे लेकर घर बुलाया, लेकिन पीड़िता नहीं गई। इसके बाद लड़के ने वीडियो को कई लोगों के वाट्सएप नंबर पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने सारी बातें अपने माता-पिता को बताईं। माता-पिता के सहयोग से महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक को थाने में पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, लेकिन नहीं आया। सोमवार को आरोपी युवक राजेश कुमार के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक छपरा का रहने वाला है।