ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / crime / पटना में महिला की हत्या, गुलबी घाट पहुंचकर पुलिस ने दाह संस्कार करने...

पटना में महिला की हत्या, गुलबी घाट पहुंचकर पुलिस ने दाह संस्कार करने से रोका, जानिये क्या है पूरा मामला

25-Nov-2019 09:50 AM

PATNA: राजधानी पटना में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई. जिसके बाद आनन-फानन में ससुराल वाले महिला के शव को दाह संस्कार के लिए गुलबी घाट लेकर पहुंच गये. पुलिस को जब इसकी भनक लगी तब पुलिस ने महिला का दाह संस्कार रोक दिया और शव को बरामद करके उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.


दरअसल बख्तियारपुर टंका बिगहा में रहने वाले लाला बाबू प्रसाद की बेटी चंचु की शादी इसी साल फरवरी महीने में कोठिया निवासी जितेंद्र कुमार विलोक के साथ हुई थी. शनिवार की रात दीदारगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि चंचु के गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है. हत्या करने के बाद ससुराल वाले आनन-फानन में उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए गुलबी घाट लेकर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस गुलबी घाट पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और लड़की के मायके वालों को इसकी जानकारी दी.


मृतक के भाई कैलाश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज के लोभी ससुराल वाले 8 लाख रुपये के लिए विवाहित को हमेशा टॉर्चर करते थे. आरोप है कि 8 लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने महिला की हत्या कर दी. दहेज हत्या के इस मामले में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका पति फरार है. पुलिस सात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.