मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
03-Nov-2021 07:59 AM
PATNA : पटना में दीवाली के दौरान शराब की खपत को लेकर पुलिस इन दिनों अलर्ट मोड में है। जगह-जगह पर चेकिंग और शराब की अवैध बिक्री पर नकेल कसने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पटना में पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो कार में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। पीरबहोर थाने की पुलिस ने दो युवकों को कार में शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया है।
पीरबहोर थाने की पुलिस ने जिन दो लोगों को शराब पार्टी करते पकड़ा है उनमें एक का नाम महादेव पासवान है जो सबलपुर सोनपुर का रहने वाला है जबकि दूसरा पुनपुन का रहने वाला कृष्ण गोपाल है। इनके पास से शराब की 6 बोतलें भी बरामद की गई हैं। पीरबहोर थाना पुलिस के मुताबिक सिविल कोर्ट के सामने इन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी। गाड़ी के अंदर ही शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस को जब शक हुआ तो पूछताछ शुरू की गई। तलाशी के बाद कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई।
आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर पटना में शराब का अवैध कारोबार बढ़ जाता है। पटना पुलिस ने दो दिन पहले ही करोड़ों की शराब छापेमारी के दौरान पकड़ी है। यह शराब हरियाणा से पटना मंगाई गई थी। इस मामले की छानबीन के लिए पटना पुलिस हरियाणा भी जाने वाली है।