ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा

Home / crime / पटना में बेखौफ हुए बदमाश; फिल्मी स्टाइल में बस मालिक को मारी गोलियां,...

पटना में बेखौफ हुए बदमाश; फिल्मी स्टाइल में बस मालिक को मारी गोलियां, बचाने वालों पर भी फायरिंग

10-Feb-2023 08:58 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है. राजधानी पटना में एक बस मालिक की हत्या कर दी गई. यह घटना बुधवार की देर रात एजेंटी, वर्चस्व और रंगदारी के विवाद में बैरिया बस पड़ाव के पास अंधाधुंध फायरिंग कर बस मालिक 42 साल के कृपाशंकर सिंह का मर्डर कर दिया गया.  


जानकारी के अनुसार पटना-मसौढ़ी रोड से आगे बड़ी पहाड़ी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने हजारीबाग निवासी कृपाशंकर को उस वक्त गोलियों से भून दिया. बताया जा रहा है वह अपने मित्र गजेंद्र के साथ आया यहां था. फिर बुलेट से बेउर स्थित घर लौट रहा था. इस मामले में उसके छोटे भाई के बयान पर केस दर्ज किया गया है. उसने सन्नी कुमार, श्याम कुमार, रौशन शर्मा, रामप्रवेश महतो, आनंद प्रकाश, सत्येंद्र सिंह, मुन्ना यादव को नामजद जबकि अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया है. 


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचीे. पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन खोखा बरामद किया है. मामले में पुलिस का कहना है कि मारा गया व्यक्ति हत्या के केस में दो साल पहले रिहा हुआ. मृतक के छोटे भाई ने बताया कि ने बताया कि कृपाशंकर बुलेट से आगे जा रहे थे, जबकि भाई पीछे दूसरी बाइक पर मित्र रामविनय उर्फ पप्पू के साथ चल रहा था. जैसे ही वह बड़ी पहाड़ी के पास पहुंचे अचानक आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधियों ने दो दर्जन से अधिक फायरिंग की.