ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / crime / पटना में अपराधी बेख़ौफ़, पुलिस चौकी के पास युवक की गोली मारकर हत्या...

पटना में अपराधी बेख़ौफ़, पुलिस चौकी के पास युवक की गोली मारकर हत्या

01-Nov-2022 08:15 AM

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महुआरी बगीचा के रहने वाले उमेश पंडित के 22 साल के बेटे रौशन के रूप में हुई है। इस घटना के बाद अब लोगों का गुस्सा फुट उठा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 




जिस जगह पर आज युवक का मर्डर हुआ है वहीं, पुलिस की चौकी भी है। लोग ये सुनकर हैरान हैं कि पुलिस चौकी के बाद इस तरह की घटना को अंजाम कैसे दिया जा सकता है। सूचना मिलते ी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना मनेर थाने के सहार पुलिस चौकी के पास की है, जहां बदमाशों ने युवक की सीने में गोली मार दी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 




गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने पुलिस को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, ये पहला मामला नहीं है जब राजधानी पटना में खुलेआम किसी का मर्डर किया गया हो। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसमें पुलिस के हाथ अब तक खाली है।