ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / पटना : क्विक मोबइल के तीन सिपाही गिरफ्तार, घूस लेने के मामले में...

पटना : क्विक मोबइल के तीन सिपाही गिरफ्तार, घूस लेने के मामले में एसएसपी ने लिया एक्शन

22-Jun-2021 07:07 AM

PATNA : पटना पुलिस की छवि को दागदार करने वाले तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक होटल मालिक से 4 हजार रिश्वत लेने और 10 हजार हर महीने रंगदारी मांगने वाले क्विक मोबाइल के तीन सिपाहियों को सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर इन तीनों सिपाहियों के खिलाफ रामकृष्णा नगर थाने में रंगदारी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।


जिन तीन सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है वह सभी क्विक मोबाइल में तैनात थे। फिलहाल तीनों सिपाहियों को रामकृष्णानगर आने की हाजत में रखा गया है। गिरफ्तार सिपाहियों में हवलदार उमेश पासवान, सिपाही संजीव ठाकुर और संजीव राम शामिल हैं।  


दरअसल एसएसपी को यह शिकायत मिली थी कि रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में स्थित एक होटल में झगड़ा हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश रामकृष्णानगर थानेदार को दिया। थानेदार कहीं बाहर थे लिहाजा उन्होंने जांच के लिए क्विक मोबाइल के तीन सिपाहियों को होटल भेज दिया। मौके पर जाने के बाद तीनों सिपाही होटल मालिक को ही हड़काने लगे। होटल मालिक से चार हजार रुपये की रिश्वत भी ले ली। साथ ही हर माह दस हजार रुपये रंगदारी भी मांगी। तब इसकी शिकायत होटल मालिक ने एसएसपी से की गई।