ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

Home / crime / पटना : मनरेगा में हुई लूट, बर्खास्त किए गए पंचायत तकनीकी सहायक

पटना : मनरेगा में हुई लूट, बर्खास्त किए गए पंचायत तकनीकी सहायक

04-Aug-2022 08:26 AM

PATNA : बिहार में लगातार कई भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। इसी बीच पटना के दानापुर में मनरेगा की राशि में हेराफेरी करने वाले पंचायत तकनीकी सहायक को बर्खास्त कर दिया गया है। उनपर आरोप लगा है कि  उन्होंने मनरेगा के तहत 2020 में किए गए पौधरोपण योजना की राशि का गोलमाल कर दिया है। 



मामला दानापुर के गंगहरा पंचायत का है। बता दें, यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले भी इसी मामले में डीएम ने दानापुर की मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को बर्खास्त कर दिया था। हालांकि, इस मामले में कनीय अभियंता और लेखापाल पर कार्रवाई नहीं हुई है, क्योंकि जांच में दोनों निर्दोष पाए गए हैं। कनीय अभियंता को शोकॉज़ किया गया था। उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा था कि मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर राशि उड़ा लिए गए हैं। 



आपको बता दें, गंगहरा पंचायत में कुल 17 योजनाओं में पौधरोपण कार्यक्रम संचालित किया गया था। इसके लिए 16 लाख 37 हजार रुपये आवंटित किया गया था। वहीं, इन योजनाओं के तहत खर्च होने वाली राशि के हेराफेरी का मामला सामने आया था, जिसके बाद इस मामले की 1 दिसंबर 2021 को जिलास्तरीय कमेटी ने जांच की थी, जिसमें राशि गबन की पुष्टि हुई। इस मामले में तत्कालीन मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी वीणा कुमारी को डीएम ने बर्खास्त कर दिया था। जबकि कनीय अभियंता, लेखापाल और पंचायत तकनीकी सहायक पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर डीडीसी के यहां सुनवाई चल रही थी। इस दौरान पंचायत तकनीकी सहायक का दोष साबित हो गया और उसे बर्खास्त कर दिया गया। बता दें, पिछले दिनों ही पंचायत तकनीकी सहायक संजीत कुमार का दानापुर से फुलवारी शरीफ प्रखंड में ट्रांसफर हुआ था। 



ये सुनकर आपको भी हैरानी होगी कि ये पहली बार नहीं हुआ है जब दानापुर की मनरेगा की पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी वीणा कुमारी को बर्खास्त किया गया हो। इससे पहले भी उन्हें योजना के क्रियान्वयन में दोहरे भुगतान, सरकारी राशि के गबन और मनरेगा मार्गदर्शिका का उल्लंघन करने के आरोप में 24 जनवरी 2014 को तत्कालीन डीएम ने बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर बहाल कर दिया गया था।