मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
21-Nov-2022 07:44 AM
PATNA : पटना जिले में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। यह वारदात बिहटा के सिकंदरपुर गांव में हुई है। घटना के बाद से यहां लगातार तनाव फैला हुआ है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में फायरिंग हुई जिसमें एक शख्स की गोली लगने से मौत भी हो गई।
बताया जा रहा है कि सिकंदरपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान हरेंद्र महतो रास्ते से निकलकर घर की तरफ जाने लगा, फायरिंग के दौरान एक गोली उसके पेट में जा लगी। ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में बिहटा के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती भी कराया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव भी कर लिया, हालांकि पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के पास जो लिखित शिकायत दी गई है, उसमें कुख्यात मुकेश कुमार समेत 11 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। कुख्यात मुकेश गांव सिकंदरपुर का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के मामले में दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है, इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची तो उसके हाथ 10 खाली खोखा बरामद हुआ। पुलिस कह रही है कि इस मामले में दोषियों के ऊपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।