ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल

Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Patna News: पाकिस्तान से बम धमाके की धमकी के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस ने पटना जंक्शन सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है.

12-Sep-2025 05:13 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार पुलिस को पाकिस्तान से राज्य में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर असद नाम के पाकिस्तानी हैंडलर ने 12 सितम्बर को सार्वजनिक स्थलों पर ब्लास्ट करने की धमकी दी थी।


धमकी की जानकारी मिलते ही बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने का निर्देश जारी किया। खासतौर पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की चौकसी और सघन गश्ती अभियान बढ़ा दिए गए हैं।


पटना जंक्शन पर रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। यात्रियों और आम लोगों की तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।


रेल एसपी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। 

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना