ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / crime / पटना में BSNL ऑफिस के ड्राइवर को लगा बड़ा चूना, साइबर क्रिमिनल ने...

पटना में BSNL ऑफिस के ड्राइवर को लगा बड़ा चूना, साइबर क्रिमिनल ने खाते से उड़ाए 12 लाख

29-Aug-2019 11:18 PM

By 7

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां साइबर अपराधियों ने BSNL ऑफिस के सरकारी ड्राइवर को बड़ा चूना लगाया है. साइबर क्रिमिनल ने उसके खाते से 12 लाख रुपये का निकासी कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके की है. जहां पीएनटी कॉलोनी में रहने वाले बीएसएनएल में सरकारी ड्राइवर के रूप में काम कर रहे राम सुभग राय के खाते से 12 लाख रुपये की निकासी की गई है. पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अननोन नंबर से कॉल आया था. कॉल पर उस आदमी ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए कहा कि ATM ब्लॉक हो जायेगा. उसने पहले महिला से उसका एटीएम नंबर और कोड पूछा. उसके बाद बताया कि उनके नंबर पर एक ओटीपी जायेगा. इतने में ओटीपी आया और महिला ने साइबर क्रिमिनल को अपना ओटीपी बता दिया. उसके खाते से 12 लाख रुपये की निकासी हो गई. पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार पीएनटी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 25 में रहता है. इनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट