ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / crime / पटना: पत्नी को जबरदस्ती पोर्न वीडियो दिखाता था पति, विरोध करने पर बुरी...

पटना: पत्नी को जबरदस्ती पोर्न वीडियो दिखाता था पति, विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा

11-Feb-2020 07:39 AM

PATNA: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. महिला हेल्पलाइन में पति-पत्नी के बीच का मामला पहुंचा है. बोरिंग रोड इलाके में रहने वाली पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वो पति की पोर्न देखने की लत से परेशान हो गई है. पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पति जबरदस्ती उसे भी पोर्न दिखाता है, जिसका विरोध करने पर पति ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी.


पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी को महिला हेल्पलाइन से गुहार लगानी पड़ी. आरोपों के मुताबिक पति हर रोज अश्लील वीडियो पत्नी को जबरदस्ती दिखाकर उसे टॉर्चर करता था. हद तो तब हो गई जब पति अपने बच्चों के सामने भी पोर्न वीडियो देखने से बाज नहीं आता है. 


महिला हेल्पलाइन में मामला पहुंचने के बाद पति को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. काउंसलिंग के बाद पति ने कबूला कि उसे अश्लील वीडियो देखने की लत लग गई है. वहीं महिला ने ये कहा कि जब तक पति की ये बुरी आदत नहीं छूटेगी वो उसके साथ नहीं रहेगी. पत्नी ने अपने पति पर अननैचुरल सेक्स करने का भी आरोप लगाया है. जिससे परेशान होकर वो ससुराल छोड़कर मायके आ गई. फिलहाल महिला हेल्पलाइन ने पति की काउंसलिंग कर दोनों के रिश्ते को बचाने की कोशिश की है.