ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / crime / पटना सिटी: निर्माणधीन मकान में मिली अज्ञात युवती की लाश, हत्या की आशंका

पटना सिटी: निर्माणधीन मकान में मिली अज्ञात युवती की लाश, हत्या की आशंका

11-May-2021 04:18 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: खबर पटना सिटी से आ रही है जहां एक निर्माणाधीन मकान से एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह की है। जहां तीन मंजिला मकान से 28 वर्षीय युवती की लाश को बरामद किया गया है। लाश से दुर्गंध आने के बाद जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तब इस बात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश को बरामद किया। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि शायद चार दिनों से यहां लाश पड़ी है। लाश से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। स्थानीय लोग कई तरह की आशंका जता रहे हैं। अर्ध निर्मित मकान में युवती कहां से आई यह बड़ा सवाल उठता है। हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों से भी पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ की लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।