पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-May-2023 11:28 AM
By First Bihar
NAWADA: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर नवादा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. और एक अन्य यवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
घटना रविवार की देर शाम जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के एनएच 82 की है. जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मामा भांजे की मौत हो गई. मृतक राजू कुमार हिसुआ थाना क्षेत्र के कैथिर गांव के सुरेश रविदास का बेटा था. एक अन्य मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर कुर्मा गांव के मनोज रविदास के बेटे विकास कुमार के रूप में की गई है. राजू कुमार मृतक विकास का मामा है.
राजू कुमार मृतक विकास का मामा बताया जा रहा है. घटना के वक्त विकास अपने मामा राजू के साथ ननिहाल कैथीर से लौट रहा था. इसी बीच सामने से आ रही एक बाइक से उनके बाइक की सीधी टक्कर हो गई. जिसके बाद घटना सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हिसुआ थाने की पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने राजू कुमार को मृत घोषित कर दिया और विकास का इलाज के क्रम में रात को उसकी की मौत हो गई. वहीं एक अन्य बाइक पर सवार घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.
घटना के बाद हॉस्पिटल में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. वही एक अन्य बाइक सवार युवक की पहचान की जा रही है. उसका फिलहाल इलाज किया जा रहा है.