ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / crime / नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए तीन ट्रेन यात्री, गंभीर हालत में आरपीएफ ने...

नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए तीन ट्रेन यात्री, गंभीर हालत में आरपीएफ ने बरौनी में ट्रेन से उतारा

14-Oct-2019 02:43 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: त्योहारों का समय आते ही ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है और गिरोह के सदस्य यात्रियों को नशा खिलाकर उनका सामान लूट रहे हैं. एक ऐसे ही मामले में नशाखुरानी गिरोह के शिकार तीन यात्रियों को आरपीएफ ने बरौनी स्टेशन पर गंभीर हालत में ट्रेन से उतारा जिन्हें नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया था. इन तीनों यात्रियों को इलाज के लिए फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि ये तीनों यात्री लखनऊ-बरौनी ट्रेन से यात्रा कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक नशाखुरानी गिरोह के लोगों ने इन तीनों को नशीला सामान खिलाकर इन्हें बेहोश कर दिया और इनका सारा सामान लूट लिया.

तीनों रेल यात्री मोतिहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और ये लोग लखनऊ से बरौनी आ रहे थे कि रास्ते में ही गिरोह ने इन्हें अपना शिकार बना लिया. फिलहाल तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और रेल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.