डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
24-May-2020 03:17 PM
By Pranay Raj
NALANDA : लॉकडाउन में नालंदा में खूब ठांय-ठांय हो रही है। 24 घंटे के अंदर जिले के अंदर हुए तीन वारदातों में तीन लोग घायल हो गये हैं। तीनों ही मामले नालंदा के चंडी क्षेत्र इलाके में सामने आए हैं। जहां रात के अंधेरे में तीन जगहों पर फायरिंग हुई।
चंडी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में हुए गोलीबारी में 3 लोगों को गोली मार दी । पहली घटना पहाड़पुर गांव में शनिवार की देर शाम घटी जहां भूमि विवाद में गोली चली। इस घटना में गोली लगने से गांव के लल्लू गोप जख्मी हो गए। जख्मी को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि लल्लू गोप व माधो गोप के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। जमीन को लेकर ही शनिवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देर रात दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होने लगी। उसी दौरान लल्लू गोप को गोली लग गई। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि गोली के छर्रा से अधेड़ जख्मी हुआ है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। इसी प्रकार दो अन्य जगहों पर भी गोलीबारी में दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गये।