ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / मामूली विवाद में भतीजे ने चाची को मारी गोली, हालत नाजुक

मामूली विवाद में भतीजे ने चाची को मारी गोली, हालत नाजुक

25-Nov-2020 12:16 PM

By PRANAY RAJ

NALANDA : रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक खबर नालंदा के नूरसराय थाना इलाके के पपरनौसा से आ रही है, जहां मामूली विवाद में भतीजे ने बुजुर्ग चाची को गोली मार कर जख्मी कर दिया. 

घाटल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायल महिला की पहचान पपरनौसा के रामचंद्र पासवान की पत्नी शकुंती देवी के रुप में की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि छठ पूजा में प्रसाद खाने को लेकर घायल महिला और उनके भतीजा छोटे यादव के बच्चों के बीच विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर छोटे यादव कुछ लोगों के साथ मंगलवार को उनके घर में घुस गया और मारपीट करते हुए गोली मार दी. मारपीट में नरेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, और योगेंद्र यादव घायल हुए हैं वहीं शकुंती देवी को गोली लगी है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.