बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
16-Jul-2020 03:18 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिय़ा है। पुलिस ने आरोपी भाई औक उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
नूरसराय थाना क्षेत्र के लखीचक गांव में पिछले 5 दिनों पूर्व हुए युवती की हत्या का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है । पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में युवती के भाई और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार लखीचक निवासी मृतका का भाई राहुल कुमार उसका दोस्त सोनू और मनोज है ।
बहन की प्रेम प्रसंग से था नाराज
नूरसराय के लखीचक निवासी मदन प्रसाद की 18 वर्षीया पुत्री विभा का गांव के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । इसकी भनक राहुल को लग गयी । जिसके बाद वह कई बार अपनी बहन पर दबाब बनाने के लिए उसके साथ मारपीट करता था। बहन के नहीं मानने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर भाई ने हत्या की योजना बनायी। बहन को दलान में बुलाया और सभी ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया । हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को ले जाकर अजयपुर गांव के पुल के नीचे फेंक दिया था ।
क्या बोले थानाध्यक्ष ?
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पिछले 11 जुलाई को अजयपुर गांव के पुल के नीचे से एक युवती की शव मिलने की सूचना मिली थी । पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो युवती की पहचान इसी थाना इलाके के लखीचक गांव निवासी मदन प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री विभा कुमारी के रूप में की गई । उस वक्त परिजन किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगा रहे थे। इससे आशंका जाहिर की जा रही थी कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। युवती के मोबाइल नंबर और उसके भाई के मोबाइल नंबर का डिटेल्स खंगाला गया तो मामले का खुलासा हो सका । मृतका के भाई राहुल को अपनी बहन का प्रेम प्रसंग नागवार गुजर रहा था । इसी बात से आक्रोशित उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।