सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
08-May-2025 09:09 AM
By First Bihar
नालंदा जिले के भागनबिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब नवादापर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बार बालाओं के नाच के बीच हुई फायरिंग से गांव में मातम छा गया। हर्ष फायरिंग की चपेट में आकर एक 58 वर्षीय बुजुर्ग कौशलेंद्र गोप की मौत हो गई जबकि 5 वर्षीय मासूम बच्चे राजकरण बाबू और 9 वर्षीय शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना शुक्रवार रात उस वक्त हुई जब बच्चू यादव के बेटे के तिलक समारोह में बार बालाओं का डांस प्रोग्राम चल रहा था। मृतक कौशलेंद्र भी गांव के नाते समारोह में शामिल थे। परिवार वालों का आरोप है कि यह महज हर्ष फायरिंग नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी।
मृतक की पत्नी रीना देवी और रिश्तेदार तन्नू यादव ने आरोप लगाया कि बच्चू यादव के इशारे पर बदमाशों ने जानबूझकर कौशलेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। परिजनों का दावा है कि बच्चू यादव ने पहले भी कौशलेंद्र के भाई की हत्या की थी, और यह गोलीबारी उसी रंजिश का नतीजा है। घायल बच्चों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कौशलेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही भागनबिगहा थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया, “घटना के वक्त तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम चल रहा था, तभी फायरिंग में एक व्यक्ति की जान चली गई और एक बच्चा घायल हुआ है। मामले की जांच जारी है।”परिजनों ने मांग की है कि इस मामले में बच्चू यादव और उसके साथियों पर हत्या का केस दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। फिलहाल गांव में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।