Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत
05-May-2021 11:02 AM
By DEEPAK
NALANDA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज से 15 मई तक नालंदा समेत पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लेकिन नालंदा में इसका असर होता नहीं दिख रहा है। जिसकी बानगी बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मछली मंडी में देखने को मिली जहां लोगों ने नियम कानून को ताक पर रखते हुए सुबह 6 बजे ही अपनी दुकाने खोल दी। जबकि इन दुकानों को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खोला जाना है।

इस बात सूचना मिलते ही यातायात पुलिस दलबल के साथ पहुंची और सभी दुकानदारों को हिदायत देते हुए बगैर मास्क के दुकान खोल रखे दुकानदारों से जुर्माना वसूला। इधर दूसरी तरफ बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार भी शहर में गश्ती लगाते नजर आए। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो लोग नियम का उल्लंघन करेंगे उन पर आपदा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।

बिहार शरीफ के चौक चौराहों पर नियम को पालन नहीं करने वाले लोगों पर नकेल कसी जा रही है। पुलिस वैसे लोगों को उठक बैठक भी करवा रही है जो नियम को तोड़ रहे हैं | लॉकडाउन लगाए जाने का लोग स्वागत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वैसी परिस्थिति में सरकार को पहले ही लॉकडाउन लगा देनी चाहिए थी। लोगों का कहना है कि केवल लॉकडाउन लगाने से इस समस्या का समाधान नहीं होने वाला है बल्कि इसका सख्ती से पालन भी कराना होगा।तभी हम इस महामारी से छुटकारा पा सकते हैं।