ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

Bihar Crime News: बिहार में ट्रक से 30 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक से 30 लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब को बरामद किया है.

11-Jan-2026 02:05 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली नंबर के ट्रक से करीब 30 लाख रुपए मूल्य की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया।


उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर विदेशी शराब की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही सदर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर–हाजीपुर मुख्य मार्ग के मलंग स्थान के पास उत्पाद विभाग की टीम ने घेराबंदी की।


घेराबंदी के दौरान टीम ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की। हालांकि उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार थी और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की जांच में टीम को गुप्त तहखाने का पता नहीं चला, जिसके बाद डॉग स्क्वायर्ड की मदद से गुप्त तहखाने को खोजा गया और शराब की खेप बरामद की गई।


उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक से विदेशी शराब की यह बड़ी खेप जब्त की गई है। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे शराब तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।