Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
11-Nov-2019 12:15 PM
MUZAFFARPUR: एक बिन ब्याही नाबालिग मां समाज के ठेकेदारों से अपने लिए इंसाफ की मांग कर रही है, लेकिन वे ठेकेदार उसे इंसाफ दिलाने के बजाय उसे और उसके परिवार वालों को ही गलत बता रहे हैं. हद तो तब हो गई जब फैसला सुनाने के लिए बैठी पंचायत ने उसके नवजात को 20 हजार में बेचने का सौदा कर दिया.
मानवता को शर्मशार कर देने वाला यह मामला मुजफ्फरपुर का है. मामला अब पुलिस में पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है.
क्या है मामला ?
सीतामढ़ी का रहने वाला मौलाना मकबूल कुछ समय से मुजफ्फरपुर में रह रहा था. गांव के लोग बारी-बारी से उसे खाना देने देते थे. कुछ महीने पहले जब 15 साल की पीड़िता मौलाना के लिए खाना लेकर गई, तो उसने उसे धोखे से नशा देकर बेहोशी की हालत में अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया और फिर लड़की को धमकी देकर इस इस घिनौने खेल का सिलसिला दो महीने तक जारी रखा. दो महिने बाद लड़की अपने नानी के घर चली गई, जिसके बाद यह सिलसिला बंद हो गया. नानी के घर से आने के बाद पीड़िता को गर्भवती होने का पता चला और बिन ब्याही मां बन गई. जिसके बाद गांव में पंचायत बैठी और पंचों ने पीड़िता को गलत ठहराते हुए पुरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया और नवजात बच्चे को मां से अलग कर 20 हजार रुपये में बेच देने का फैसला दिया गया.
पंचायत का कहना है कि पीड़िता ने पंच को मौलाना का नाम नहीं बताया था, जिसके आधार पर उसे दोषी नहीं माना गया, वहीं पीड़िता के परिजनों का कहना है कि लड़की ने पंचायत में मौलाना का नाम उसके डर के कारण नहीं लिया था, अब जब वह मौलाना का नाम ले रही है तो पंचायत उसकी बात नहीं सुन रही. जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा और अब इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने नवजात को बेचने की कोशिश की जानकारी से इनकार किया है और बच्चे और दोनों आरोपितों के डीएनए टेस्ट कराने की बात कही है.