पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
13-Feb-2020 07:31 AM
MUZAFFARPUR: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. राज्य में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. मुजफ्फरपुर में हैवानियत की हद पार की गई है. बदमाशों ने जुर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम देते हुए 60 साल की बुजुर्ग महिला को खाट से बांधकर जिंदा जला दिया है.
घटना मनियारी थाने के महंत मनियारी गांव की है. कृष्णा देवी नाम की बुजुर्ग महिला को घर में खाट से बांधकर जिंदा जला दिया गया है. मृतक के पति विश्वनाथ ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह दरवाजे और पत्नी आंगन के बरामदे में खाट पर सो रही थी. दरवाजा बंद था, लेकिन सुबह जब वह चाय नहीं दी तो शक हुआ. आंगन की ओर जब वो गये तो देखा कि दरवाजा खुला था. सामान भी बिखरा था और पत्नी नहीं थी.
मृतक के पति की नजर जली हुई खाट पर पड़ी. पैर का एक छोटा सा हिस्सा राख में दिखा. कृष्णा का पूरा शरीर जलकर राख हो गया था. बचा था तो सिर्फ अधजला एक पांव. बदमाश पेटी-बक्सा खोल कर गहने, रुपये और कीमती सामान लूटकर ले गये थे. इसके बाद मृतक के पति बाहर निकलकर ग्रामीणों को घटना के बार में बताया. मृतक के पति ने बताया कि वह मोतियाबिंद के मरीज हैं, उन्हें रात में कम दिखता है. इस कारण वारदात की भनक तक नहीं लगी और कोई शोर शराबा भी नहीं हुआ. बदमाशों ने उनकी पत्नी को कब और कैसे जला दिया उन्हें पता भी नहीं चला. मृतक के दो बेटे हैं जो दिल्ली में नौकरी करते हैं. फिलहाल मृतक के पति ने थाने में इस घटना की FIR दर्ज करा दी है.