ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह

Home / crime / Bihar Crime News: पार्टी में गए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बिहार...

Bihar Crime News: पार्टी में गए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बिहार के BJP नेता पर मर्डर करने का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है. हत्या का आरोप बीजेपी नेता के ऊपर लगा है.

22-Apr-2025 12:15 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर एक बीजेपी नेता के घर पार्टी में शामिल होने गया था और वहां से लौटने के दौरान बदमाशों ने उसे गोलियों से भून डाला। मृतक व्यक्ति का भी पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर का है।


मृतक की पहचान मनियारचक सिल्हा निवासी रविश पासवान ऊर्फ राबो पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही महेशपुर में रविश पासवान और उसके सहयोगी स्थानीय भाजपा नेता बीएम अमरेश के घर पार्टी करके निकल रहा था, तो उसी समय पहले से घात लगाए अपराधी छोटू मंडल और उसके सहयोगियों ने पीछे से आ कर रविश पासवान के सर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।


अपराधियों ने प्रत्यक्षदर्शी अमित की भी हत्या की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा। मृतक रवीश पासवान का भी पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2020 में होली के समय छोटू मंडल और रविश पासवान के बीच किसी बात को ले गोलीबारी हो गई थी। जिसमें छोटू मंडल के ससुर को गोली लगने से उसकी मौत हो गई तो रविश पासवान को भी गोली लगने से घायल हो गया था और तब से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है।


जब बीती रात रवीश पासवान पार्टी करके निकल रहा था छोटू मंडल और उसके सहयोगियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है। इस मामले मे मृतक कि पत्नी रानी कुमारी के बयान पर भाजपा नेता बीएम अमरेश और उसके भतीजे सहित 10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट..